‘मेरे बच्चों का इलाज जरूरी है’, IndiGo की फ्लाइट कैंसिल हुई तो फूट पड़ा मां का गुस्सा, एयरपोर्ट पर मचा हंगामा
भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर तकनीकी खराबी के कारण इंडिगो की फ्लाइट रद्द होने से एक महिला परेशान हो गई। बच्चों के इलाज के लिए जरूरी यात्रा होने के कारण उसने एयरलाइन स्टाफ से वैकल्पिक व्यवस्था की मांग की। घटना के बाद महिला के खिलाफ FIR दर्ज की गई।