अब सिस्टम के भीतर से कहानी लिखेंगे राजेश्वर सिंह, PIB में मिली अहम जिम्मेदारी, बधाई देने वालों का लगा तांता
मीडिया और संचार क्षेत्र में एक और युवा नाम तेजी से उभरकर सामने आया है। राजेश्वर सिंह ने भारत सरकार के प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB) में रिसर्च एसोसिएट के रूप में नई और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल ली है। PIB में यह नई भूमिका राजेश्वर सिंह के लिए सिर्फ एक पोस्टिंग नहीं, बल्कि एक बड़ा अवसर माना जा रहा है, जहां वह देश की सूचना व्यवस्था का हिस्सा बनकर काम करेंगे।