भाजपा छोड़ अन्नामलाई ने बनाई नई पार्टी: 2031 चुनाव लड़ने का ऐलान, बोले- आलाकमान ने चुनाव तक रुकने को कहा था

भाजपा छोड़ अन्नामलाई का बड़ा ऐलान

तमिलनाडु भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अन्नामलाई ने पार्टी से इस्तीफा देकर नई राजनीतिक पार्टी बनाने की घोषणा की है। उन्होंने शीर्ष नेतृत्व से मतभेद को इसकी वजह बताया। अन्नामलाई ने कहा कि उनकी पार्टी वर्ष 2031 के विधानसभा चुनाव में मैदान में उतरेगी।