मायावती ने आकाश को फिर पार्टी से निकाला: ससुर के संन्यास के बाद भी नहीं लौटाया पद, बोलीं- पार्टी से ज्यादा उन्हें ससुर प्रिय

मायावती ने फिर आकाश आनंद को पार्टी से निकाला

बसपा में मायावती, आकाश आनंद और अशोक सिद्धार्थ के बीच विवाद फिर गहरा गया है। अशोक सिद्धार्थ के राजनीति से संन्यास के बावजूद मायावती ने आकाश को पार्टी से बाहर कर दिया। जानिए विवाद की वजह, दोनों के बीच मतभेद और ईशान आनंद को मिल सकती जिम्मेदारी।

एक दिन पहले मायावती ने रखी शर्त, अब आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ ने राजनीति को कहा अलविदा

मायावती के आदेश पर अशोक सिद्धार्थ ने छोड़ी सियासत

बीएसपी सुप्रीमो मायावती के भतीजे आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ ने राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा की है। यह फैसला मायावती की उस सलाह के एक दिन बाद आया, जिसमें उन्होंने राजनीतिक महत्वाकांक्षा छोड़कर पूरी तरह राजनीति से दूर होने की बात कही थी।