असम में आज मंत्रिमंडल का विस्तार होगा, 12 विधायक मंत्री पद की शपथ लेकर सरकार का हिस्सा बनेंगे
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व में शुक्रवार को 12 विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे। इस विस्तार के बाद मंत्रिमंडल में कुल 17 मंत्री हो जाएंगे। नई कैबिनेट में तीन नए चेहरों को शामिल किया गया है, जबकि कई पुराने मंत्री भी वापसी करेंगे।