रोहतास के जिगना गांव में JE के साथ मारपीट, पूरे गांव की बिजली कटने से ग्रामीण परेशान

रोहतास जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र के जिगना गांव में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां विद्युत बोर्ड के कनिष्ठ अभियंता (JE) विजय शंकर के साथ मारपीट होने के बाद पूरे गांव की बिजली आपूर्ति संपूर्ण रूप से बंद कर दी गई। घटना शुक्रवार देर शाम की है। कुछ असामाजिक तत्वों ने JE विजय शंकर और दो अन्य लाइनमैन पर हमला किया। JE विजय शंकर को सिर और आंख में गंभीर चोटें आई हैं।