BJP को मिला नया प्रदेश अध्यक्ष, संजय सरावगी को सौंपी गई बिहार की कमान
भारतीय जनता पार्टी ने बिहार संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए दरभंगा शहर से विधायक संजय सरावगी को प्रदेश इकाई का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। संजय सरावगी दरभंगा शहर विधानसभा सीट से बीजेपी के सबसे मजबूत नेताओं में गिने जाते हैं। राजनीति में सक्रिय भूमिका की शुरुआत उन्होंने 2001 में दरभंगा नगर निगम भाजपा अध्यक्ष के रूप में की। संजय सरावगी 2017 में बिहार विधानसभा की प्राक्कलन समिति के सभापति भी रह चुके हैं। फरवरी 2025 में उन्हें बिहार सरकार में राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री बनाया गया था।