रायपुर साहित्य उत्सव 2026 का भव्य उद्घाटन
राजधानी रायपुर के नवा रायपुर स्थित पुरखौती मुक्तांगन परिसर में आज रायपुर साहित्य उत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। यह कार्यक्रम राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश के मुख्य आतिथ्य और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने इसे साहित्य का महाकुंभ बताया और कहा कि छत्तीसगढ़ ने हिंदी साहित्य को कई महान पुरोधा दिए हैं। कुलपति डॉ. कुमुद शर्मा ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत और स्वदेशी का संकल्प हमारे उज्ज्वल भविष्य की नींव है।