BMC Election 2026: मुंबई की सत्ता पर निर्णायक मुकाबला, आज थमेगा प्रचार, मुंबई की सत्ता पर आख़िरी सियासी दांव
बीएमसी चुनाव को लेकर मुंबई में सियासी सरगर्मी चरम पर है। 15 जनवरी को होने वाले मतदान से पहले आज प्रचार का आखिरी दिन है। 227 वार्डों में करीब 1700 उम्मीदवार मैदान में हैं। यह चुनाव सिर्फ नगर निगम का नहीं, बल्कि मुंबई की सत्ता और महाराष्ट्र की राजनीति की दिशा तय करने वाला माना जा रहा है। शिंदे गुट, उद्धव ठाकरे, बीजेपी, कांग्रेस और एनसीपी के लिए यह प्रतिष्ठा की लड़ाई बन चुकी है।