अहमदाबाद में सजेगा 2030 राष्ट्रमंडल खेलों का महाकुंभ, भारत ने थामा मेजबानी का गौरव

अहमदाबाद में होंगे 2030 राष्ट्रमंडल खेल

भारत ने 2030 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी का दायित्व आधिकारिक रूप से संभाल लिया है। अहमदाबाद में होने वाला यह ऐतिहासिक आयोजन देश की खेल क्षमता, आधुनिक अवसंरचना, पर्यटन, निवेश और वैश्विक पहचान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।