श्रीलंका में भारतीय सेना का मानवीय मिशन: हजारों को मिला उपचार
भारतीय सेना ने श्रीलंका में चक्रवात दित्वाह से प्रभावित क्षेत्रों में ‘ऑपरेशन सागर बंधु’ के तहत 3,300 से अधिक मरीजों का इलाज किया और बुरी तरह क्षतिग्रस्त सड़क व पुलों की मरम्मत शुरू की। 10 दिसंबर तक महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स पूरे होने की संभावना है। सेना ने स्वदेशी तकनीक और पैरा फील्ड हॉस्पिटल के माध्यम से राहत और पुनर्निर्माण कार्यों को तेजी से अंजाम दिया।