Donald Trump का फरमान, अब सभी देशों को 30 दिन तक रूस से तेल खरीदने की इजाजत
मध्य पूर्व में बढ़ते सैन्य तनाव के कारण वैश्विक ऊर्जा बाजार में हलचल तेज हो गई है। अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच टकराव के चलते कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई हैं। हालात को संभालने के लिए अमेरिका ने रूस से जुड़े कुछ तेल सौदों पर अस्थायी छूट देने का फैसला किया है। अमेरिकी वित्त विभाग ने विशेष लाइसेंस जारी कर उन रूसी तेल खेपों की बिक्री और डिलीवरी की अनुमति दी है, जो 12 मार्च से पहले जहाजों में लोड होकर ट्रांजिट में थीं। यह छूट 11 अप्रैल तक लागू रहेगी। विशेषज्ञों का मानना है कि इसका उद्देश्य वैश्विक बाजार में तेल आपूर्ति बढ़ाकर कीमतों पर काबू पाना है।