जलवायु परिवर्तन ने दक्षिणी अफ्रीका में मचाई तबाही

दुनिया भर में मौसम का मिज़ाज तेजी से बदल रहा है। कहीं तेज़ तूफान, कहीं बर्फबारी, तो कहीं भीषण गर्मी और भारी बारिश लोगों की ज़िंदगी को प्रभावित कर रही है। शोधकर्ताओं ने इस बात पर जोर दिया है कि अफ्रीका के लिए स्थानीय जलवायु मॉडल विकसित किए जाने चाहिए। लंदन के इंपीरियल कॉलेज की प्रोफेसर फ्रीडेरिक ओटो के अनुसार, मौजूदा जलवायु मॉडल ज्यादातर अमेरिका और यूरोप में बनाए गए हैं।