बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी को भारत समर्थन का दावा निकला झूठा, फैक्ट चेक में खुलासा

बलूचिस्तान समर्थन दावा पूरी तरह फर्जी

सोशल मीडिया पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भारतीय नौसेना को लेकर फैलाए गए पाकिस्तानी दुष्प्रचार की पोल खुल गई। पीआईबी फैक्ट चेक ने वायरल दावों और डीपफेक वीडियो को पूरी तरह फर्जी बताया। सरकार ने लोगों से अपील की है कि बिना सत्यापन किसी भी भ्रामक पोस्ट को साझा न करें।