33 साल बाद खुला बड़ा फर्जीवाड़ा, पाकिस्तानी महिला बनी यूपी में सरकारी टीचर, FIR दर्ज
रामपुर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहां पाकिस्तान की नागरिक रही एक महिला ने अपनी असली पहचान छिपाकर उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षिका की नौकरी हासिल कर ली थी। अजीमनगर थाने की पुलिस ने बताया कि आरोप गंभीर हैं और जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि फरजाना ने किसकी सहायता से दस्तावेज़ बनवाए थे और इतने सालों तक यह फर्जीवाड़ा कैसे छिपा रहा।