200 करोड़ का सपना दिखाकर 11.5 करोड़ ठगे, भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा अवस्थी और पति पर धोखाधड़ी का आरोप

भोजपुरी अभिनेत्री पर 11.5 करोड़ की ठगी का मामला

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी अभिनेत्री आकांक्षा अवस्थी और उनके पति पर एक कारोबारी से 11.5 करोड़ रुपये की ठगी करने का गंभीर आरोप लगा है। फिल्म स्टूडियो, बड़े कनेक्शन और भारी मुनाफे का लालच देकर रकम ली गई। पैसे मिलने के बाद आरोपी संपर्क से गायब हो गए। मुंबई पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आर्थिक अपराध शाखा को सौंप दी है।