Home » डिफेंस » वीरता का सम्मान! पुरस्कार विजेताओं को 2AC में आजीवन मुफ्त यात्रा- केंद्र का बड़ा फैसला, जानिए किसे मिलेगा…

वीरता का सम्मान! पुरस्कार विजेताओं को 2AC में आजीवन मुफ्त यात्रा- केंद्र का बड़ा फैसला, जानिए किसे मिलेगा…

Spread the love

Railway Army News: देश की सुरक्षा में अहम भूमिका निभाने वाले वीर जवानों के सम्मान में केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। रक्षा मंत्रालय के नए आदेश के तहत अब भारतीय सशस्त्र बल के वीरता पुरस्कार विजेताओं को भारतीय रेलवे में 2AC कोच में आजीवन मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाएगी।

किन्हें मिलेगा लाभ

यह सुविधा सेना, नौसेना और वायुसेना के उन अधिकारियों और जवानों को मिलेगी, जिन्हें गैलेंट्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। यह कदम देश के लिए उनके साहस और बलिदान को सम्मान देने के उद्देश्य से उठाया गया है।

Railway Army News: साथ में एक सहयोगी को भी अनुमति

इस योजना की खास बात यह है कि यह सुविधा केवल पुरस्कार विजेता तक सीमित नहीं रहेगी। उनके साथ एक सहयोगी को भी यात्रा करने की अनुमति दी जाएगी, जिससे उन्हें यात्रा के दौरान सहूलियत मिल सके।

कई श्रेणियों में मुफ्त यात्रा

सरकार के इस फैसले के तहत फर्स्ट क्लास, 2 एसी और एसी चेयर कार में मुफ्त यात्रा की सुविधा उपलब्ध होगी। पात्र व्यक्ति अपने जीवनभर कभी भी इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।

Railway Army News: शहीदों के परिवार को भी राहत

इस योजना में शहीद या दिवंगत वीरता पुरस्कार विजेताओं के परिवारों का भी विशेष ध्यान रखा गया है। उनके जीवनसाथी को पुनर्विवाह तक यह सुविधा दी जाएगी। वहीं, अविवाहित शहीदों के माता-पिता भी इस योजना के पात्र होंगे।

सम्मान और कृतज्ञता का प्रतीक

सरकार का मानना है कि यह केवल एक सुविधा नहीं, बल्कि देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले जवानों और उनके परिवारों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का माध्यम है। यह निर्णय वीरता पुरस्कार विजेताओं के सम्मान को और मजबूत करने वाला माना जा रहा है। इससे न सिर्फ उनके योगदान को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिलेगी, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को भी देश सेवा के लिए प्रेरणा मिलेगी।

ये भी पढ़े… BJP के 47वें स्थापना दिवस पर योगी का बड़ा संदेश- यूपी चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं को क्या दिया मंत्र? जानिए क्या संदेश…

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments