मां गंगा को 5100 साड़ियों की चुनरी अर्पित: 501 लीटर दूध से अभिषेक, गंगा दशहरा पर घाटों पर उमड़ा सैलाब
गंगा दशहरा पर उत्तर प्रदेश के काशी, प्रयागराज और अयोध्या के घाटों पर लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा और सरयू में स्नान किया। विशेष पूजा, दान और आरती के साथ भव्य आयोजन हुआ। काशी में चुनरी अर्पण और दुग्ध अभिषेक भी किया गया।