गोरखपुर में सीएम योगी का जनता दर्शन, महाशिवरात्रि की व्यस्तता में भी सुनीं 150 लोगों की समस्याएं

योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर प्रवास के दौरान लगातार दूसरे दिन Gorakhnath Temple में जनता दर्शन लगाया। महाशिवरात्रि जैसे विशेष पर्व की व्यस्तता के बीच भी उन्होंने करीब 150 लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को मौके पर ही निस्तारण के निर्देश दिए। मंदिर भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री की नजर वहां आए बच्चों पर पड़ी तो उन्होंने उन्हें अपने पास बुलाया। बच्चों से उनका नाम और पढ़ाई के बारे में पूछा, ठिठोली की और पढ़ाई के लिए प्रेरित किया।

योगी आदित्यनाथ को उत्तराखंड की आस्था और परंपरा का उपहार, देवदार की विशेष कुर्सी बनी गोरखनाथ मंदिर की शोभा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उत्तराखंड की आस्था, परंपरा और काष्ठकला से जुड़ा एक विशेष उपहार मिला है। केदारनाथ पुनर्निर्माण प्रोजेक्ट में बची देवदार की लकड़ी से बनी एक भव्य और सुगंधित कुर्सी उन्हें भेंट की गई है। कर्नल अजय कोठियाल केदारनाथ पुनर्निर्माण प्रोजेक्ट में अहम भूमिका निभाने वाले प्रमुख चेहरों में से एक रहे हैं। 2013 की आपदा के बाद धाम के पुनर्निर्माण में उनके योगदान को व्यापक रूप से सराहा गया।