IIT बाबा अभय सिंह ने की शादी, महाशिवरात्रि के दिन लिया सात फेरे

महाकुंभ के दौरान सोशल मीडिया पर चर्चा में आए IIT बाबा यानी Abhay Singh अब शादी के बंधन में बंध चुके हैं। उनकी पत्नी प्रतीका ने बताया कि दोनों मिलकर भविष्य में एक “सनातन यूनिवर्सिटी” शुरू करना चाहते हैं, जहां अध्यात्म और सनातन संस्कृति से जुड़े लोगों को एक मंच मिल सके। दो

गोरखपुर में सीएम योगी का जनता दर्शन, महाशिवरात्रि की व्यस्तता में भी सुनीं 150 लोगों की समस्याएं

योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर प्रवास के दौरान लगातार दूसरे दिन Gorakhnath Temple में जनता दर्शन लगाया। महाशिवरात्रि जैसे विशेष पर्व की व्यस्तता के बीच भी उन्होंने करीब 150 लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को मौके पर ही निस्तारण के निर्देश दिए। मंदिर भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री की नजर वहां आए बच्चों पर पड़ी तो उन्होंने उन्हें अपने पास बुलाया। बच्चों से उनका नाम और पढ़ाई के बारे में पूछा, ठिठोली की और पढ़ाई के लिए प्रेरित किया।

22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट, चारधाम यात्रा की तिथियां घोषित

उत्तराखंड के ऊंचे गढ़वाल हिमालय में स्थित पवित्र केदारनाथ मंदिर के कपाट इस साल 22 अप्रैल को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। कपाट खुलने की घोषणा के साथ ही प्रशासन और मंदिर समिति ने यात्रा की तैयारियां तेज कर दी हैं। मार्ग से बर्फ हटाने, सड़क और संचार व्यवस्था दुरुस्त करने, स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।

10 लाख श्रद्धालुओं का सैलाब: महाशिवरात्रि पर महाकाल दरबार 44 घंटे खुला, दूल्हे बने बाबा का दिव्य शृंगार

10 लाख भक्तों का सैलाब

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर उज्जैन स्थित बाबा महाकाल के मंदिर में भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। दूल्हे के रूप में सजे बाबा के दर्शन के लिए लाखों श्रद्धालु पहुंचे। 44 घंटे तक खुले कपाट, विशेष पंचामृत अभिषेक, भस्म आरती और कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच यह पर्व पूरी भव्यता और आस्था के साथ मनाया गया।

170 किलोमीटर की आस्था ने तोड़ दीं धर्म की बेड़ियां: मुस्लिम युवती को कांवड़ उठाने से नहीं रोक सकीं धर्म की रेखाएं

170 किलोमीटर की आस्था यात्रा

हरिद्वार से 170 किलोमीटर पैदल कांवड़ लेकर पहुंची मुस्लिम महिला ने आस्था और संकल्प का प्रेरक उदाहरण प्रस्तुत किया। महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक कर वह अपनी वर्षों पुरानी मन्नत पूरी करेंगी, जिससे भाईचारे और विश्वास का संदेश फैल रहा है।

योगी सरकार का बड़ा फैसला, अब काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट पर हाथ जोड़कर खड़ी रहेगी UP पुलिस, जानें क्या है वजह?

Mahashivratri

Mahashivratri: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर काशी विश्वनाथ मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को इस बार सुरक्षा के साथ-साथ आत्मीय व्यवहार का भी अनुभव मिलेगा। मंदिर परिसर में तैनात पुलिसकर्मी श्रद्धालुओं का हाथ जोड़कर स्वागत करेंगे और उन्हें विनम्रता से ‘सर’ और ‘मैडम’ कहकर संबोधित करेंगे। पुलिस कमिश्नरेट ने की विशेष तैयारी महाशिवरात्रि पर संभावित … Read more

15 फरवरी 2026 को महाशिवरात्रि: जानिए क्यों है यह रात शिव-पार्वती मिलन की सबसे पवित्र घड़ी

पूजा विधि, अभिषेक और शुभ वस्तुएं

महाशिवरात्रि वह पावन तिथि है जब भगवान शिव और माता पार्वती का दिव्य मिलन हुआ तथा शिवलिंग स्वरूप का प्राकट्य माना गया। इस दिन विधि-विधान से की गई पूजा और अभिषेक से सुख-समृद्धि की प्राप्ति और ग्रह दोष शांति की मान्यता है।

IG किरण एस. ने सकाहा शिव मंदिर की सुरक्षा तैयारियों का लिया जायजा

महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। इसी क्रम में लखनऊ रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (IG) किरण एस. ने मंगलवार को हरदोई जिले के सकाहा शिव मंदिर परिसर का दौरा किया। IG किरण एस. वर्ष 2008 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी हैं और उत्तर प्रदेश कैडर से संबंध रखते हैं। वर्तमान में वे लखनऊ रेंज के आईजी के पद पर तैनात हैं।

महाशिवरात्रि कांवड़ यात्रा को लेकर अमरोहा में पुलिस प्रशासन ने उठाया ये बड़ा कदम…

Mahashivratri

Mahashivratri: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर निकलने वाली कांवड़ यात्रा को सकुशल, शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस और जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप दे दिया गया है और जिलेभर में व्यापक इंतज़ाम किए गए हैं। इसी क्रम में कांवड़ यात्रा के मद्देनज़र … Read more