पति निकला पत्नी की हत्या का मास्टरमाइंड, कर्ज माफ कराकर कराई थी वारदात

बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर रुस्तमपुर में हुई रीता शर्मा की हत्या का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जांच में सामने आया कि इस जघन्य हत्याकांड की साजिश किसी बाहरी बदमाश ने नहीं, बल्कि मृतका के पति राहुल शर्मा ने ही रची थी। पुलिस के मुताबिक, रीता शर्मा लंबे समय से बीमार थी और उसके इलाज पर हो रहे खर्च से राहुल मानसिक और आर्थिक रूप से परेशान था।