बारिश में मदद के लिए रोकी खाली स्लीपर बस, 47 किमी के सफर में 16 साल की छात्रा से गैंगरेप का आरोप

स्लीपर बस में छात्रा से गैंगरेप का आरोप

दिल्ली में 16 साल की छात्रा से चलती स्लीपर बस में गैंगरेप का मामला सामने आया है। छात्रा परी चौक से बस में सवार हुई थी। आरोप ड्राइवर और कंडक्टर पर है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर बस जब्त की और फोरेंसिक जांच शुरू की।

शादी के लिए दबाव, पीछा और फिर हत्या? 21 साल की मॉडल मुस्कान की मौत से तिलक नगर में सनसनी

मॉडल मुस्कान की हत्या, इमरान पर आरोप

दिल्ली के तिलक नगर में 21 वर्षीय मॉडल मुस्कान की घर में घुसकर हत्या कर दी गई। आरोप उसके जिम ट्रेनर इमरान पर है। दोस्त ने बताया कि आरोपी लंबे समय से उसे परेशान कर रहा था और शादी के लिए दबाव बना रहा था।

लखनऊ के गोमतीनगर में दिनदहाड़े कत्ल: ICICI बैंक की महिला अधिकारी की गोली मारकर हत्या, पति ने भी दी जान

गोमतीनगर में दिनदहाड़े बैंक अधिकारी की हत्या

लखनऊ के गोमतीनगर में ICICI बैंक की रिलेशनशिप मैनेजर दिव्या मिश्रा की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात का आरोप उनके पति मानस पर है। घटना के बाद आरोपी ने भी आत्महत्या कर ली। पुलिस CCTV फुटेज और CDR की मदद से मामले की जांच कर रही है।

मेरठ के होटल में हिंदू नाबालिग संग मिला फरदीन, लड़की ने लगाए जबरदस्ती के आरोप; पुलिस ने किया गिरफ्तार

होटल के कमरे में हिंदू नाबालिग संग मिला फरदीन

मेरठ के होटल रंजीत में नाबालिग लड़की के साथ 23 वर्षीय युवक के मिलने पर हंगामा हुआ। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने पुलिस को सूचना दी। परिजनों की शिकायत पर दुष्कर्म और आपत्तिजनक वीडियो बनाने के आरोप में बीएनएस और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ।

फायरिंग से पहले गैंग पर शिकंजा: टिल्लू-कौशल चौधरी गैंग के 3 शूटर हथियारों संग गिरफ्तार

रंगदारी की तैयारी, 3 शूटर गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने टिल्लू ताजपुरिया, कौशल चौधरी और गुरविंदर बाबा गैंग से जुड़े तीन शूटरों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से दो सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल और 11 कारतूस मिले। पुलिस के अनुसार, आरोपी रंगदारी और फायरिंग की घटनाओं की तैयारी कर रहे थे।

बिहार: वैशाली में मॉर्निंग वॉक पर निकले ठेकेदार की गोली मारकर हत्या, दो बाइक से आए थे चार बदमाश

वैशाली में ठेकेदार की गोली मारकर हत्या

बिहार के वैशाली में मॉर्निंग वॉक पर निकले ठेकेदार रामनरेश राय की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। जमीन विवाद और पुरानी रंजिश समेत कई पहलुओं से मामले की जांच जारी है।

हरदोई में 1.29 करोड़ की चोरी का खुलासा, तीन नौकरों समेत 14 आरोपी गिरफ्तार

हरदोई में 1.29 करोड़ चोरी का खुलासा

उत्तर प्रदेश के हरदोई में कारोबारी पंकज अग्रवाल के घर हुई 1.29 करोड़ रुपये की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में तीन नौकर समेत 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो बाल अपचारियों को संरक्षण में लेकर नकदी भी बरामद की गई।

मुजफ्फरनगर में टीचर से गैंगरेप, बनाया वीडियो: ब्लैकमेल कर धर्म परिवर्तन का दबाव, 4 पर FIR

मुजफ्फरनगर टीचर गैंगरेप केस

मुजफ्फरनगर में एक प्राइवेट टीचर ने दो युवकों पर गैंगरेप, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बेटा लंदन में, बेटी बाली में… नोएडा के फ्लैट में अकेले बुजुर्ग की मौत, तीन दिन तक पड़ी रही लाश

नोएडा फ्लैट में बुजुर्ग का शव, 3 दिन बाद पता चला

नोएडा की आम्रपाली सिलिकॉन सिटी सोसाइटी में अकेले रह रहे 67 वर्षीय बुजुर्ग का शव उनके फ्लैट से मिला। पड़ोसियों ने बदबू आने पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा।

आगरा में पंचायत के दौरान विवाद के बाद पति ने पत्नी की चाकू मारकर हत्या, 8 महीने से मायके में रह रही थी महिला

आगरा में पति ने पत्नी की चाकू मारकर हत्या

आगरा में समझौता पंचायत के दौरान हुए विवाद के बाद पति ने पत्नी पर चाकू से छह वार कर उसकी हत्या कर दी। महिला पिछले आठ महीने से मायके में रह रही थी। घटना के बाद परिजनों ने आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।