पतंजलि में अत्याधुनिक इमरजेंसी एंड क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल का उद्घाटन, अमित शाह ने की पहल की सराहना
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हरिद्वार स्थित पतंजलि योगपीठ में बुधवार को ‘पतंजलि इमरजेंसी एंड क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल’ का उद्घाटन किया। यह अस्पताल योग, आयुर्वेद, प्राकृतिक चिकित्सा और आधुनिक एलोपैथी के समन्वय से विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराएगा। बैठक के दौरान अमित शाह ने पतंजलि द्वारा भविष्य में स्वास्थ्य, शिक्षा और भारतीय परंपरा के क्षेत्र में निभाई जाने वाली भूमिका की भी जानकारी ली। गृह मंत्री के आगमन से पतंजलि परिवार में उत्साह और प्रेरणा का माहौल देखने को मिला।