Home » उत्तराखंड » पतंजलि में अत्याधुनिक इमरजेंसी एंड क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल का उद्घाटन, अमित शाह ने की पहल की सराहना

पतंजलि में अत्याधुनिक इमरजेंसी एंड क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल का उद्घाटन, अमित शाह ने की पहल की सराहना

Amit shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हरिद्वार स्थित पतंजलि योगपीठ में बुधवार को ‘पतंजलि इमरजेंसी एंड क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल’ का उद्घाटन किया। यह अस्पताल योग, आयुर्वेद, प्राकृतिक चिकित्सा और आधुनिक एलोपैथी के समन्वय से विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराएगा। उद्घाटन समारोह में योगगुरु स्वामी रामदेव, आचार्य बालकृष्ण, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर गृह मंत्री अमित शाह ने अस्पताल का निरीक्षण भी किया और इंटीग्रेटेड मेडिसिन सिस्टम की इस पहल को देश के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया।

हार्ट, ब्रेन और स्पाइन सर्जरी की उन्नत सुविधाएं उपलब्ध

पतंजलि इमरजेंसी एंड क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल में हृदय, मस्तिष्क, रीढ़ समेत गंभीर बीमारियों के इलाज और सर्जरी की अत्याधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं। यह अस्पताल आपातकालीन और गंभीर रोगों से जूझ रहे मरीजों को उच्चस्तरीय चिकित्सा सुविधा प्रदान करेगा।

Amit shah: पतंजलि योगपीठ परिसर में किया रात्रि विश्राम

उद्घाटन के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पतंजलि योगपीठ परिसर में ही रात्रि विश्राम किया। इस दौरान उन्होंने योगगुरु स्वामी रामदेव और आचार्य बालकृष्ण के साथ चिकित्सा, शिक्षा, सनातन जीवन पद्धति और ऋषियों की ज्ञान परंपरा को वैश्विक स्तर पर प्रतिष्ठित करने को लेकर विस्तार से चर्चा की।

पतंजलि की भविष्य की भूमिका पर हुआ विमर्श

Amit shah: बैठक के दौरान अमित शाह ने पतंजलि द्वारा भविष्य में स्वास्थ्य, शिक्षा और भारतीय परंपरा के क्षेत्र में निभाई जाने वाली भूमिका की भी जानकारी ली। गृह मंत्री के आगमन से पतंजलि परिवार में उत्साह और प्रेरणा का माहौल देखने को मिला। पतंजलि योगपीठ परिवार की ओर से स्वामी रामदेव और आचार्य बालकृष्ण ने संतों, भक्तों, शिष्यों और गुरुकुलम व आचार्यकुलम के विद्यार्थियों के साथ गृह मंत्री का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। यह कार्यक्रम भारतीय परंपरा और आधुनिक चिकित्सा के संगम की दिशा में एक महत्वपूर्ण और सराहनीय प्रयास माना जा रहा है।

 

यह भी पढ़ें: जेल से सीधे नामांकन, मुंगेर में चुनावी मैदान में उतरा हथकड़ी लगा प्रत्याशी

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments