बिहार के प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव, 23 IAS के तबादले के बीच 12 नए अफसरों को मिली जमीनी जिम्मेदारी
बिहार सरकार ने 23 IAS अधिकारियों का तबादला किया है। 2024 बैच के 12 ट्रेनी IAS अधिकारियों को पहली बार फील्ड पोस्टिंग दी गई है। वहीं 2023 बैच के कई अधिकारियों को DDC, नगर आयुक्त और विभागीय निदेशक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।