ICE Protest: कैलिफोर्निया के कई शहरों में विरोध प्रदर्शन, आईसीई के विरोध में सड़कों पर उतरे लोग
कैलिफोर्निया के कई शहरों में आईसीई के खिलाफ बड़े पैमाने पर प्रदर्शन हुए। सैक्रामेंटो, लॉस एंजिल्स और सैन फ्रांसिस्को तक लोग सड़कों पर उतरकर विरोध जताए। प्रदर्शन में शामिल लोगों ने निर्दोष महिला की मौत पर शोक व्यक्त किया और आईसीई की हिरासत और सुरक्षा नीतियों पर सवाल उठाए।