लखनऊ में जश्न का माहौल, भारत की जीत पर सड़कों पर उतरे हजारों लोग
टी20 विश्व कप 2026 में भारत की पाकिस्तान पर 61 रन की शानदार जीत के बाद राजधानी लखनऊ में जश्न का माहौल देखने को मिला। भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हराकर टी20 विश्व कप में अपना दबदबा कायम रखा। इस जीत ने सिर्फ मैदान में ही नहीं, बल्कि देशभर के शहरों में भी उत्साह की लहर दौड़ा दी।