झीरम घाटी कांड: कैसे हुआ था कांग्रेस नेताओं का नरसंहार? महेंद्र कर्मा समेत 27 लोगों की मौत, 13 साल बाद 10 दोषी

झीरम घाटी हत्याकांड में आया फैसला

छत्तीसगढ़ के चर्चित झीरम घाटी हत्याकांड में 13 साल बाद एनआईए की विशेष अदालत ने 10 आरोपियों को दोषी करार दिया है। मामले में तीन महिलाएं भी शामिल हैं। 25 मई 2013 के नक्सली हमले में कांग्रेस के कई बड़े नेताओं समेत 27 लोगों की मौत हुई थी।