फर्जी सरकारी नौकरी घोटाला, ED की देशभर में बड़ी कार्रवाई
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने फर्जी सरकारी नौकरी घोटाले में बड़ी कार्रवाई करते हुए देशभर में एक संगठित ठग गिरोह के खिलाफ व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया है। प्रवर्तन निदेशालय को आशंका है कि इस संगठित गिरोह ने देशभर में सैकड़ों युवाओं को फर्जी नियुक्ति पत्र देकर करोड़ों रुपये की ठगी की है। मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल से भी जांच की जा रही है।