Collam Hostel: कोल्लम हॉस्टल में दर्दनाक घटना, दो नाबालिग खिलाड़ी फंदे से लटकी मिलीं
केरल के कोल्लम हॉस्टल में गुरुवार को दो नाबालिग छात्राओं, सैंड्रा (17) और वैष्णवी (15) के शव फंदे से लटके मिले। दोनों हॉस्टल में रहकर स्पोर्ट्स ट्रेनिंग ले रही थीं। मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।