लाहौल-स्पीति में भारी भूस्खलन: जाहलमा नाले के पास दरकी पहाड़ी, संसारी-तिन्दी-तांदी मार्ग पूरी तरह बंद

लाहौल-स्पीति में भूस्खलन का बड़ा संकट

लाहौल घाटी में लगातार भूस्खलन से संसारी-तिन्दी-तांदी सड़क मार्ग बंद हो गया है। जाहलमा पुल पर खतरा बढ़ गया है। दोनों ओर सैकड़ों वाहन फंसे हैं। प्रशासन और सीमा सड़क संगठन राहत कार्य में जुटे हैं, जबकि यात्री भारी परेशानी झेल रहे हैं।