सलमान पर हमले की साजिश नाकाम, ऑटो ड्राइवर की टिप से टाइगर श्रॉफ निशाने पर, अमिताभ, आमिर और अक्षय के घरों पर भी नजर
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में मुंबई पुलिस की जांच के दौरान कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पहले सलमान खान को निशाना बनाने की योजना थी। इसके बाद शूटरों ने अन्य अभिनेताओं के घरों की रेकी की और टाइगर श्रॉफ पर हमला किया।