‘लॉक अप 2’ की विजेता बनीं श्रेया कालरा, जीते 1 करोड़ रुपये, दोस्तों को बताया अपनी सबसे बड़ी ताकत

श्रेया कालरा बनीं लॉक अप 2 की विनर

कंटेंट क्रिएटर श्रेया कालरा ने लॉक अप सीजन 2 का खिताब जीतकर 1 करोड़ रुपये का कैश प्राइज अपने नाम किया। जीत के बाद उन्होंने ट्रॉफी दोस्तों को समर्पित की, संघर्ष के दिनों को याद किया और बताया कि आउटसाइडर होने के कारण उन्हें किन चुनौतियों का सामना करना पड़ा।