उत्तर प्रदेश में चाइनीज महिला गिरफ्तार, नेपाल सीमा से घुसपैठ की आशंका

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में भारत-नेपाल सीमा से सटे नौतनवा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक संदिग्ध चाइनीज महिला को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने बताया कि महिला विदेशी नागरिक प्रतीत हो रही है, लेकिन उसकी नागरिकता से संबंधित कोई पुख्ता दस्तावेज अब तक सामने नहीं आए हैं।