जयपुर में ATS की बड़ी कार्रवाई, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ी महिला स्लीपर सेल हिरासत में

राजस्थान एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) ने राजधानी जयपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से कथित रूप से जुड़ी एक महिला को हिरासत में लिया है। फिलहाल ATS, मिलिट्री इंटेलिजेंस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई हैं।

MP दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, ओंकारेश्वर में किए दर्शन; बैतूल में आदिवासी समाज को दिया खास संदेश

मध्य प्रदेश के दौरे पर पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को अपने पांच दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत ओंकारेश्वर से की। पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के आदेश के अनुसार 20 जून सुबह 10 बजे से 21 जून रात 10 बजे तक प्रतिबंध लागू रहेगा।

शाहजहांपुर में फर्जी ब्रिगेडियर बनकर घूम रहा था युवक, सेना की वर्दी और नकली पिस्तौल के साथ पकड़ा गया

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ा एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां सेना की वर्दी पहनकर खुद को ब्रिगेडियर बताने वाले 21 वर्षीय युवक को सैन्य अधिकारियों ने हिरासत में लिया है। स्थानीय लोगों ने युवक के संदिग्ध व्यवहार की सूचना सेना को दी थी। सूचना मिलने पर मिलिट्री पुलिस मौके पर पहुंची और उसे हिरासत में ले लिया। मामले की जानकारी बरेली स्थित सैन्य इंटेलिजेंस अधिकारियों को भी दे दी गई है।

मुंबई की मेयर को बम से उड़ाने की धमकी, CMO और BSE का भी ई-मेल में जिक्र

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में उस समय हड़कंप मच गया, जब मुंबई की मेयर को एक धमकी भरा ई-मेल मिला। ई-मेल में मेयर की कार और उनके कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और ई-मेल भेजने वाले की पहचान होते ही उसके खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

गुजरात में ‘ऑपरेशन डेल्टा हंट’ का बड़ा एक्शन, 568 बांग्लादेशी नागरिक हिरासत में, मददगारों की भी जांच शुरू

गुजरात में अवैध घुसपैठ और गैरकानूनी रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ राज्यव्यापी अभियान तेज कर दिया गया है। ‘ऑपरेशन डेल्टा हंट’ को गुजरात सरकार के उस व्यापक अभियान का हिस्सा माना जा रहा है, जिसके तहत अवैध आव्रजन पर रोक लगाने और सुरक्षा संबंधी चिंताओं को दूर करने की कोशिश की जा रही है।

Delhi Police Special Cell Action, ISI और अंडरवर्ल्ड से जुड़े 9 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक बड़े आतंकी और आपराधिक नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसियों को आशंका है कि बरामद हथियार, ग्रेनेड और कारतूस ड्रोन के माध्यम से पाकिस्तान से भारत भेजे गए थे।

PM मोदी के कार्यक्रम से पहले बड़ा सुरक्षा अलर्ट, बेंगलुरु में सड़क किनारे मिले विस्फोटक

बेंगलुरु में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम से पहले सुरक्षा एजेंसियों में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कार्यक्रम स्थल के पास सड़क किनारे से जिलेटिन की दो छड़ें बरामद हुईं। पुलिस ने बयान जारी करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के दौरे से पहले नियमित जांच के दौरान यह सामग्री बरामद हुई।

कच्छ के क्रीक इलाके में मिली लावारिस पाकिस्तानी नाव, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

गुजरात के कच्छ जिले से एक बार फिर सुरक्षा से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। क्रीक इलाके में BSF की पेट्रोलिंग के दौरान एक लावारिस पाकिस्तानी नाव बरामद हुई है। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां इस बात की जांच कर रही हैं कि क्रीक इलाके में मिली यह पाकिस्तानी नाव यहां तक कैसे पहुंची।

दिल्ली विधानसभा स्पीकर विजेंद्र गुप्ता की सुरक्षा बढ़ी, अब मिली ‘Z’ कैटेगरी

दिल्ली विधानसभा को लगातार मिल रही बम धमकियों और हालिया सुरक्षा चूक के बाद बड़ा फैसला लिया गया है। ‘Z’ कैटेगरी देश की चौथी सबसे बड़ी सुरक्षा श्रेणी मानी जाती है, जो उन लोगों को दी जाती है जिन पर खतरा ज्यादा होता है।

मेरठ जाते समय मोहन भागवत की ट्रेन पर हरदोई में पथराव, खिड़की का शीशा टूटा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत जिस ट्रेन से मेरठ पहुंच रहे थे, उस पर हरदोई में पथराव किए जाने की खबर सामने आई है। मोहन भागवत 20 और 21 फरवरी को मेरठ में आयोजित संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान वह मेरठ और ब्रज प्रांत के 28 जिलों से आए प्रबुद्धजनों से बातचीत करेंगे।