मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का चार दिवसीय सिंगापुर–जापान दौरा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज रात सिंगापुर और जापान के चार दिवसीय दौरे पर रवाना होंगे। यह उनके लिए वर्ष 2017 की म्यांमार यात्रा के बाद पहला विदेशी दौरा है। चार दिन के दौरे में मुख्यमंत्री निवेशकों के सामने नए उत्तर प्रदेश की तस्वीर रखेंगे, जहां मजबूत कानून व्यवस्था, नीति स्थिरता और तेज कनेक्टिविटी निवेश के लिए अनुकूल वातावरण प्रदान कर रही है।

योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश, Skill Hub और Kushal Yuva से युवाओं को रोजगार और कौशल की नई उड़ान

उत्तर प्रदेश सरकार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के दृष्टिकोण और विजन के अनुरूप, युवाओं के कौशल और रोजगार को नई दिशा दे रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की दूरदर्शिता और कार्यप्रणाली ने यह सुनिश्चित किया है कि Skill Hub और Kushal Yuva जैसी पहलों के माध्यम से उत्तर प्रदेश: युवाओं के लिए कौशल और रोजगार का केंद्र बन रहा है।