जापान में यूपी का निवेश रोडशो, सीएम योगी ने टोक्यो से दिया निवेश का न्योता

Yogi

Yogi Adityanath ने बुधवार को टोक्यो में आयोजित उत्तर प्रदेश इन्वेस्टमेंट रोडशो में हिस्सा लेते हुए राज्य को वैश्विक निवेश का उभरता हुआ केंद्र बताया। मुख्यमंत्री 25 से 26 फरवरी तक जापान के आधिकारिक दौरे पर हैं। इस दौरान वे कई महत्वपूर्ण बैठकों और कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का चार दिवसीय सिंगापुर–जापान दौरा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज रात सिंगापुर और जापान के चार दिवसीय दौरे पर रवाना होंगे। यह उनके लिए वर्ष 2017 की म्यांमार यात्रा के बाद पहला विदेशी दौरा है। चार दिन के दौरे में मुख्यमंत्री निवेशकों के सामने नए उत्तर प्रदेश की तस्वीर रखेंगे, जहां मजबूत कानून व्यवस्था, नीति स्थिरता और तेज कनेक्टिविटी निवेश के लिए अनुकूल वातावरण प्रदान कर रही है।