मिडिल ईस्ट तनाव : भारत ने जारी की एडवाइजरी, विदेशों में रह रहे नागरिकों को जरूरी निर्देश
मध्य पूर्व में चल रहे युद्ध और बढ़ते तनाव को देखते हुए भारत सरकार ने यात्रियों और प्रवासियों की सुरक्षा के लिए नई चेतावनी और जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
मध्य पूर्व में चल रहे युद्ध और बढ़ते तनाव को देखते हुए भारत सरकार ने यात्रियों और प्रवासियों की सुरक्षा के लिए नई चेतावनी और जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
ईरान में लगातार बिगड़ती सुरक्षा स्थिति और बढ़ती अशांति के बीच भारत सरकार ने एक बार फिर अपने नागरिकों के लिए अहम एडवाइजरी जारी की है। तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों की मदद के लिए 24 घंटे की हेल्पलाइन शुरू की है और सभी से रजिस्ट्रेशन कराने की अपील की है।