मुंबई में तनाव: अमेरिका-इजरायल-ईरान संघर्ष के बीच हाईअलर्ट, एंबेसी सुरक्षा कड़ी

प्रदर्शन और सुरक्षा अलर्ट

मुंबई में तनाव की स्थिति बनी हुई है। अमेरिका, इजरायल और ईरान संघर्ष के बाद प्रदर्शन तेज हो गए हैं। खामेनेई की मौत पर विरोध और शोक दोनों देखने को मिल रहे हैं। सुरक्षा के लिए एंबेसी की निगरानी बढ़ा दी गई है और पुलिस पूरी तरह सतर्क है।

घाटकोपर में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर बीजेपी विधायक पराग शाह ने रिक्शा चालक को मारा थप्पड़

मुंबई के घाटकोपर पूर्व इलाके से एक विवादित मामला सामने आया है। यहां भाजपा विधायक पराग शाह पर यातायात नियमों का उल्लंघन कर गलत दिशा में रिक्शा चला रहे एक चालक को कथित तौर पर थप्पड़ मारने का आरोप लगा है। वीडियो सामने आने के बाद राजनीतिक हलकों में हड़कंप मच गया है। विपक्षी दलों ने विधायक पराग शाह के व्यवहार पर सवाल उठाते हुए कहा है कि कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस का काम है, न कि किसी जनप्रतिनिधि का।