BMC Election: शिवसेना (यूबीटी) ने भाजपा पर लगाए आरोप, वोटर्स में बांटा जा रहा पैसा और सामान

चुनावी माहौल चिंताजनक

महाराष्ट्र में बीएमसी चुनाव के दौरान शिवसेना (यूबीटी) ने सत्तारूढ़ दल पर वोट खरीद और मतदाता सूची में गड़बड़ी के गंभीर आरोप लगाए। अरविंद सावंत, अंबादास दानवे और आनंद दुबे ने चुनावी माहौल की खराब स्थिति, मतदान केंद्रों की गड़बड़ी और जनता की जागरूकता पर जोर दिया। कांग्रेस सांसद वर्षा गायकवाड़ ने सभी मतदाताओं से लोकतंत्र के हिस्से के रूप में वोट देने की अपील की।