नेपाल में बाढ़ की तबाही के 14 दिन बाद भी जारी जिंदगी की तलाश, 4894 लापता और 7 हाइड्रोपावर सुरंगों में रेस्क्यू ऑपरेशन
नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन के बाद राहत-बचाव अभियान जारी है। 13 हजार से अधिक लोगों को बचाया गया, जबकि 4894 लोग अब भी लापता हैं। सात हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट्स में कर्मचारियों की तलाश हो रही है। नेपाल ने जलवायु परिवर्तन से हुए नुकसान के लिए मुआवजा मांगा है।