नोएडा की पारस टिएरा सोसाइटी में AC में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, बड़ा हादसा टला

नोएडा की पारस टिएरा सोसाइटी में लगी आग

नोएडा के सेक्टर-137 स्थित पारस टिएरा सोसाइटी की सातवीं मंजिल पर एयर कंडीशनर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। मेंटेनेंस टीम ने दमकल के पहुंचने से पहले आग पर काबू पा लिया। घटना में कोई घायल नहीं हुआ और बड़ा हादसा टल गया।