रूस तेल पर अमेरिका की अस्थायी ढील: जंग के बीच 30 दिन की छूट, कच्चा तेल 101 डॉलर पार

ईरान जंग के बीच 101 डॉलर पार पहुंचा कच्चा तेल

ईरान और इजराइल तनाव का असर वैश्विक ऊर्जा बाजार पर साफ दिखाई दे रहा है। कच्चे तेल की कीमत 101 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई है। बढ़ती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए अमेरिका ने रूस के पहले से ट्रांजिट में मौजूद तेल पर अस्थायी छूट दी है। वहीं होर्मुज जलमार्ग पर गतिविधियां रुकने से वैश्विक सप्लाई पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है।