7 फरवरी को कैब सेवाएं ठप रहने की आशंका, Uber-Ola-Rapido ड्राइवरों का देशव्यापी ‘ऑल इंडिया ब्रेकडाउन’
अगर आप 7 फरवरी को कहीं बाहर जाने की योजना बना रहे हैं, तो ज़रा सतर्क हो जाइए। देशभर में Uber, Ola और Rapido जैसी ऐप-आधारित कैब सेवाओं से जुड़े ड्राइवरों ने देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है। अगर सरकार और एग्रीगेटर कंपनियों के बीच बातचीत से कोई हल नहीं निकलता, तो ड्राइवर यूनियन ने आगे और बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है।