पीओके में बढ़ते विरोध ने बढ़ाई पाकिस्तान की चिंता, तैनाती के बावजूद ड्यूटी पर नहीं पहुंचे जवान
पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में विधानसभा सीटों को लेकर विरोध तेज हो गया है। तनावपूर्ण माहौल के बीच कई पुलिसकर्मी ड्यूटी पर नहीं पहुंचे। सरकार ने ऐसे कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। सुरक्षा, कम वेतन और बढ़ती हिंसा को इस स्थिति की प्रमुख वजह माना जा रहा है।