कूनो में चीता संरक्षण की नई कहानी, भारत में जन्मी मादा KGP12 पहली बार बनी मां, एक साथ 4 शावकों के जन्म से बढ़ा कुनबा

कूनो में बढ़ा चीतों का कुनबा, जन्मे 4 शावक

मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में भारत में जन्मी मादा चीता KGP12 ने पहली बार 4 शावकों को जन्म दिया है। प्रोजेक्ट चीता के 4 साल पूरे होने के बीच यह उपलब्धि महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इससे भारत में चीता संरक्षण और प्राकृतिक प्रजनन को बढ़ावा मिला है।