लाला लाजपत राय की जयंती पर देश ने किया नमन, अमित शाह समेत नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
लाला लाजपत राय जयंती के अवसर पर देश के कई प्रमुख नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। नेताओं ने उनके बलिदान, स्वदेशी विचार और स्वतंत्र भारत के निर्माण में योगदान को याद किया।