पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर की जमानत के खिलाफ याचिका पर 27 जनवरी को अगली सुनवाई

उन्नाव रेप केस में उम्रकैद की सजा काट रहे पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की जमानत के खिलाफ याचिका पर 27 जनवरी को अगली सुनवाई होगी। कोर्ट ने कहा कि आरोपी का पूर्व आपराधिक इतिहास नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। यदि दोषसिद्धि के खिलाफ दायर अपील पर जल्दी फैसला किया जाता है, तो यह सेंगर के हित में होगा।

KGMU रेप और धर्मांतरण केस, फरार डॉक्टर रमीजुद्दीन गिरफ्तार

लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में सामने आए रेप और कथित धर्मांतरण मामले में फरार चल रहे आरोपी डॉक्टर रमीजुद्दीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस पहले ही डॉ. रमीजुद्दीन के माता-पिता को गिरफ्तार कर चुकी है। जांच में सामने आया कि वे भी आरोपी की गतिविधियों में सक्रिय रूप से शामिल थे। इसके अलावा एक स्थानीय मौलवी और पीलीभीत के एक व्यक्ति को भी इस नेटवर्क का हिस्सा मानते हुए गिरफ्तार किया गया है।