रोहित को लेकर अटकलें साफ, न्यूजीलैंड के विरुद्ध वनडे सीरीज में धूम मचाते हुए देखेंगे हिटमैन

Rohit Sharma:

Rohit Sharma: भारतीय वनडे टीम के मिशन वर्ल्ड कप 2027 की तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही हैं। अपने मिशन वर्ल्ड कप 2027 को और मजबूती प्रदान करने के लिए शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय वनडे टीम न्यूजीलैंड के विरुद्ध पांच वनडे मैचों की सीरीज खेलने की तैयारी कर रही है। इस सीरीज का आगाज 4 नवंबर 2026 से होगा।पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को लेकर कई सारी अटकलें सामने आ रही थीं कि वह इंग्लैंड के खिलाफ हुई वनडे सीरीज में संन्यास लेंगे, लेकिन उनके शतक ने सबके मुंह पर ताले लगा दिए। वहीं, 3 सितंबर 2026 को मुंबई में हुई बीसीसीआई मीटिंग में देवजीत सैकिया ने यह साफ कर दिया कि रोहित अभी कहीं नहीं जा रहे हैं। वे आगे और खेलेंगे।

Rohit Sharma: सैंटनर- “रो-को है हमारे लिए बड़ी चुनौती”-

पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और चेज़ मास्टर विंटेज विराट कोहली को लेकर न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने कहा, “रो-को इस आगामी सीरीज में हमारे लिए बड़ी चुनौती है। दोनों के खिलाफ हमारे आंकड़े कुछ खास प्रभावित नहीं हैं। 2017 में भी दोनों टीमों के बीच पांच वनडे मैचों की श्रृंखला हुई थी, जहां हमें निराश होना पड़ा था। उस निराशा का कारण थे (रो-को), लेकिन हर दिन एक जैसा नहीं रहता।

इस बार भारत हमारे घर की सरजमीं पर आ रहा है और मेरा लक्ष्य इस सीरीज में अच्छा प्रदर्शन कर जीतने का है। हमने साल 2024 में भारतीय टीम को 3-0 से उसी की सरजमीं पर हराया था। अब वे हमारे गढ़ में आ रहे हैं। यह सीरीज काफी दिलचस्प रहेगी। खास-कर मैं पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और चेज़ मास्टर विंटेज विराट कोहली का सामना करने के लिए उत्सुक हूं।”

Rohit Sharma: सैंटनर- “केवल दो टेस्ट ही क्यों?-

आगे कीवी कप्तान मिचेल सैंटनर से पूछा गया कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच मात्र दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला क्यों खेली जाती है? इस पर न्यूजीलैंड के कप्तान सैंटनर कहते हैं, “लंबे समय से न्यूजीलैंड 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलता आया है। दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने का मुख्य कारण है- “पैसा”।

टेस्ट क्रिकेट खेलने में काफी पैसा लगता है। वहीं, सीरीज को खेलने में काफी समय भी जाता है और अगर 5 दिन मैदान पर खड़े रहने में किसी खिलाड़ी को इंजरी हो जाए तो सारा शेड्यूल बदलना पड़ता है। पर फिर भी इन परिस्थितियों और मुश्किलों को नजरअंदाज करें तो भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलना हमारे लिए बड़ा अवसर होता है।”

भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे सीरीज शेड्यूल-
मैच तारीख जगह भारतीय समय
🏏 1st ODI 4 नवंबर 2026 ऑकलैंड सुबह 7:30 बजे
🏏 2nd ODI 7 नवंबर 2026 वेलिंगटन सुबह 7:30 बजे
🏏 3rd ODI 10 नवंबर 2026 हैमिल्टन सुबह 7:30 बजे
🏏 4th ODI 13 नवंबर 2026 माउंट माउंगानुई सुबह 7:30 बजे
🏏 5th ODI 15 नवंबर 2026 माउंट माउंगानुई सुबह 7:30 बजे
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

भारत की संभावित प्लेइंग-11

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, रविंद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह।

न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग-11

विल यंग, डेवोन कॉनवे, डेरिल मिशेल, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिच हे, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, विल ओ’रूर्क, मिचेल सैंटनर।

यह भी पढ़े- जयंत पर अखिलेश का बयान क्यों बन सकता है BJP का हथियार? जाट वोट से सीट शेयरिंग तक समझिए पूरा गणित

रोहित के संन्यास की खबरों पर BCCI सचिव बोले- आखिरी मैच में लगाया शतक

ROHIT SHARMA: रोहित के संन्यास की चर्चा पर BCCI सचिव का रिएक्शन

ROHIT SHARMA: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा के संन्यास को लेकर चल रही अटकलों पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने फिलहाल विराम लगाने की कोशिश की है। BCCI के सचिव देवजीत सैकिया ने साफ कहा कि रोहित लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और हाल ही में उन्होंने शतक भी लगाया … Read more

Rohit Sharma: रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट से लेंगे संन्यास? BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने किया बड़ा खुलासा

Rohit Sharma: रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट से लेंगे संन्यास? BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने किया बड़ा खुलासा

Rohit Sharma: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा के वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने की अटकलों पर आखिरकार भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की ओर से बड़ा बयान सामने आ गया है। पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया और कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स वनडे … Read more

रोहित शर्मा के वनडे भविष्य पर संकट के बादल? चयन की राह हुई मुश्किल

rohit sharma के वनडे करियर पर छाए संकट के बादल

Rohit Sharma: इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में होने वाले तीसरे वनडे मुकाबले के बाद रोहित शर्मा के एकदिवसीय करियर पर गहरा संकट मंडरा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, लॉर्ड्स वनडे के बाद रोहित के एकदिवसीय टीम में चुने जाने की संभावना काफी कम है। इस मामले की जानकारी रखने वाले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) … Read more