भारत-ब्रिटेन गृह मामलों की छठी वार्ता, सुरक्षा सहयोग और खालिस्तान मुद्दे पर अहम चर्चा
भारत और ब्रिटेन के बीच गृह मामलों पर छठी उच्च स्तरीय वार्ता (HAD) आज राजधानी दिल्ली में आयोजित हुई। भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व सीमा प्रबंधन सचिव राजेंद्र कुमार ने किया। भारत ने ब्रिटेन में भारतीय गणमान्य व्यक्तियों और राजनयिक मिशनों की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर अपनी चिंता स्पष्ट रूप से रखी।